MP Election 2023 | प्रियंका गांधी ने कमलनाथ को लगाई डांट, पूर्व सीएम को भारी पड़ी ये गलती


मध्य प्रदेश के मंडला में जन संबोधित करने के लिए मंच पर मौजूद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ

Loading

मंडला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मंडला (Mandla)  में जनसभा को संबोधित किया। इस बीच मंच पर कुछ ऐसा हुआ प्रियंका ने कमलनाथ (Kamal Nath) को मंच पर से ही डांट लगाई। साथ ही उन्होंने गलती सुधारने की बात कही।

500 रुपए साल क्यों लिखा 
दरअसल पढ़ो और पढ़ाओ योजना पर बोलते समय गलती होने पर प्रियंका गांधी ने कमलनाथ को मंच पर डाटा। जब कांग्रेस योजना की घोषणा करने के लिए कमलनाथ ने प्रियंका को पर्ची दी तो प्रिंयका ने हर महीने की जगह हर साल लिखा होने पर उन्हें जांच करने को कहा और बोली कि वही मैं सोच रही हूं कि 500 रुपए साल क्यों लिखा है।

 बीजेपी पर जमकर बरसीं प्रियंका
प्रियंका ने कांग्रेस की सरकार गिरने पर कहा कि पिछला जनादेश, धनादेश के बल पर बदल दिया गया। आपने साढ़े तीन साल में इनकी नियत देख ली है। जो पार्टी घोषणा कर रही है उनका रिकॉर्ड देखो। मेरा मानना है कि जनता से ज्यादा किसी में विवेक नहीं है।

यह भी पढ़ें

आपने सही नियत को पहचाना
प्रियंका गांधी ने कहा कोई कुछ भी कहे आप सच्चाई को पहचानते हैं। मेरी दादी को आप याद करते हैं क्योंकि आपने सही नियत को पहचाना। आपने उन्हें आगे बढ़ाया उन्होंने आपको आगे बढ़ाया। मैं आपसे वोट नहीं जागरुकता मांगती हूं। जिस दिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी उस दिन से सही काम शुरू होगा। जो घोषणाएं की हैं, उसका रिकॉर्ड देखिए। हमने दूसरे राज्यों में कर के दिखाया है। कांग्रेस को जिताइए। 





Source link