![](https://s.enavabharat.com/wp-content/uploads/2022/06/corona.jpg)
नई दिल्ली/भोपाल: जहां एक तरफ कोरोना (Corona) के नए वैरिएंट (New Variant) ने देश में अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी कोरोना ने दबे पांव अपनी दस्तक दे दी है। बीते गुरूवार को ही भोपाल में 32 लोगों का कोरोना का टेस्ट हुआ। खतरे की बात ये रही कि इनमें से 5 लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से 3 पॉजिटिव एक ही परिवार के लोग निकले हैं। दो अन्य मरीजों में से एक की हालत फिलहाल गंभीर है। इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव
मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह राजधानी भोपाल में अब 8 एक्टिव केस हैं। वहीं 6 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की हालत फिलहाल ठीक है।
सभी मरीजों को पूर्व में कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से चार में फिलहाल कोई लक्षण नहीं है। उनको भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, एक मरीज दूसरी बीमारी से भी पीड़ित है। जिसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुजुर्ग और दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीजों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह भी दी गई है।
यह भी पढ़ें