![](https://s.enavabharat.com/wp-content/uploads/2023/06/Pic-Source-ANI-9-jpg.webp)
रायपुर/भोपाल. आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) के लिए 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए 29 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है।
छत्तीसगढ़ में किसे मिला टिकट
पार्टी ने प्रतापपुर से राजा राम श्याम को टिकट दिया है। वहीं, सारंगढ़ से देव प्रशाद कोशले, खरसिया से विजय जयसवाल, कोटा से पंकज जेम्स, बिल्हा से जसबीर सिंह, बिलासपुर से डॉ. उज्ज्वला कराड़े, मस्तुरी से धरम दास भार्गव, रायपुर ग्रामीण से तरूण वैध, रायपुर पश्चिम से नंदन सिंह, अंतागढ़ से संतराम सलाम, केशकाल से जुगलकिशोर बोध और चित्रकोट से बोमाडा राम मंडावी आप के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी ने अब तक 22 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
Aam Aadmi Party (AAP) releases the second list of 12 candidates for the upcoming Chhattisgarh Assembly elections. pic.twitter.com/KoXvNu4LZO
— ANI (@ANI) October 2, 2023
यह भी पढ़ें
इंदौर-1 से अनुराग यादव और इंदौर-4 से पीयूष जोशी को टिकट
वहीं, आप ने मध्य प्रदेश विधनसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। पार्टी ने इंदौर-1 से अनुराग यादव, इंदौर-4 से पीयूष जोशी, शिवपुरी से अनूप गोयल, बार्गी से आनंद सिंह, पानगर से पंकज पाठक और भिंड से राहुल कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं मानपुर से ऊषा कोल, सिधी से आनंद मंगल सिंह और रीवा से इंजीनियर दीपक सिंह पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है।
Aam Aadmi Party (AAP) issues a list of 29 candidates for the upcoming State Assembly elections in Madhya Pradesh. pic.twitter.com/C97NQGG6EM
— ANI (@ANI) October 2, 2023
यह भी पढ़ें
साल के अंत में होंगे चुनाव
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। इन दोनों राज्यों में अब तक कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दोनों पार्टियों को पानी पिलाने का दम रखती है। फिलहाल, मध्य प्रदेश में भाजपा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता है। अरविंद केजरीवाल ने दोनों राज्यों में चुनाव जितने के बाद 24 घंटे मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य समेत कई वादे किए हैं।