Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की वो 9 सीट जहां पुरुषों से ज्यादा हैं महिला वोटर्स, चुनाव में होगा अहम रोल


आकाश शुक्ला

रायपुर. लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर महिला मतदाताओं की प्रत्याशियों का भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका होगी. यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कि प्रदेश की 11 में से 9 सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता सबसे अधिक हैं. छ्त्तीसगढ़ की बिलासपुर और जांजगीर लोकसभा सीट को छोड़कर सभी 9 लोकसभा सीट में महिला मतदाता 50 प्रतिशत से ज्यादा है. यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस ने लोकसभा में 3-3 महिला उम्मीदवार उतारे हैं.

भाजपा जहां महतारी वंदन योजना को फिर से चुनाव में भुना रही है, तो वहीं कांग्रेस सरकार बनने पर हर महिला को 1 लाख रुपये देने का दावा कर रही है. क्योंकि दोनों ही पार्टियों को मालूम है कि विधानसभा की तरह लोकसभा में भी महिलाओं की भूमिका निर्णायक होने वाली है.

महिला बाल विकास मंत्री का बड़ा बयान

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि महिलाओं की भूमिका निर्णायक है. विधानसभा चुनाव में महिलाओं का पूरा समर्थन रहा. लोकसभा में भी महिलाएं पीएम मोदी को समर्थन देंगी और 11 की 11  सीटें हम जीतेंगे. छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की सह मीडिया प्रभारी आयुषी पांडेय ने कहा कि महिलाओं को भाजपा ने सम्मान दिया है. उन्हें सशक्त करने का काम किया है. 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिला है. निश्चित रूप से महिलाएं भाजपा को सपोर्ट कर रहीं हैं.

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में महिला रेल अफसर की संदिग्ध मौत, घर में ऐसी हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

लोकसभा वार महिला और पुरुष मतदाताओं पर एक नजर

1. रायपुर लोकसभा पर 2363691 मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाता 1182251

पुरुष मतदाता 1181135

रायपुर लोकसभा सीट में 1116 महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है

2.रायगढ़ लोकसभा सीट

रायगढ़ लोकसभा सीट में 1829067 मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 904355 महिला मतदाता की संख्या 924663

महिला मतदाता की  20308 संख्या ज्यादा है

3. महासमुंद लोकसभा सीट कुल मतदाता 17 लाख 590181 पुरुष मतदाता 865125 महिला मतदाताओं की संख्या 894023

महिला मतदाता की संख्या 28898 ज्यादा है

4. कोरबा लोकसभा सीट

पूर्व लोकसभा सीट में 1599188 मतदाता है जिसमें 749560 पुरुष और 759225 महिला मतदाता है

महिला मतदाता की संख्या 9665 ज्यादा है

5. राजनांदगांव लोकसभा सीट

इस सीट में 1865175 मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 928329 है महिला मतदाता की संख्या 936837 है

महिला मतदाता की संख्या 8508 ज्यादा है

6. बस्तर लोकसभा सीट

लोकसभा में मतदाताओं की संख्या 1466337 है

पुरुष मतदाता 698197

महिला मतदाता 768088

महिला मतदाता की 69891संख्या ज्यादा है

7. कांकेर लोकसभा सीट

कुल मतदाता 1650692

पुरुष मतदाता की संख्या 807549

महिला मतदाता 843124

महिला की संख्या 35575 ज्यादा है

8. सरगुजा लोकसभा

सरगुजा में कुल मतदाता 18 लाख 12901 पुरुष मतदाता की संख्या 902027 महिला मतदाताओं की संख्या 910840

8813 महिला मतदाता ज्यादा है

09. दुर्ग लोकसभा

कुल मतदाता 2072643

पुरुषमतदाता 1034354

महिला मतदाता 1038133

3779 महिला मतदाता ज्यादा है

10. बिलासपुर लोकसभा

बिलासपुर लोकसभा सीट में कुल मतदाता  2094570 है

पुरुष मतदाता  मतदाता 1052173

महिला मतदाता 1042298

11. जांजगीर लोकसभा सीट

कुल  मतदाताओं की संख्या 2052063 है

पुरुष मतदाता की संख्या 1030282

महिला मतदाताओं की संख्या 1021754

Tags: BJP Congress, Chhattisgarh news, Loksabha Election 2024, Raipur news



Source link