नई दिल्ली/दुर्ग (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में जहां बीते मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से अब तक 3 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई है और वहीं 14 लोग घायल हो गए। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm Narendra Modi) और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sao) ने घटना पर दुख जताया है। घटना बाबत दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला की मानिएँ तो कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के करीब मुरम (लाल मिट्टी) की एक खदान में बस के गिरने से वाहन में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए।
हालांकि इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने हादसे में 15 लोगों की मृत्यु की सूचना दी थी।लेकिन फिर बाद में उन्होंने बताया कि मृतकों की सूची में कुछ नामों को एक से अधिक बार शामिल कर लिया गया था। घटना बाबत पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज की बस कर्मचारियों को लेकर निकली थी और बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे। अधिकारियों के अनुसार घटना मंगलवार रात 08:30 बजे उस समय हुई, जब बस खपरी गांव के करीब पहुंची और अनियंत्रित होकर 40 फुट गहरे मुरम खदान में गिर गई।
#WATCH छत्तीसगढ़: दुर्ग बस हादसे पर SP जितेंद्र शुक्ला ने कहा, “आज रात करीब 8.30 बजे एक डिस्टिलरी के कर्मचारी अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद निकल रहे थे… आंकड़ों के मुताबिक 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और जो लोग गंभीर रूप से घायल थे उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है… प्रथम… https://t.co/ctyAKKSkVf pic.twitter.com/WCdQq6Slc5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
वहीं मामले पर पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटनास्थल में अंधेरा होने के कारण शुरू में बचाव कार्य में परेशानी हुई। कुछ देर बाद राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग बस हादसे के पीड़ितों से मिलने AIIMS पहुंचे। https://t.co/ctyAKKSkVf pic.twitter.com/ujEvZ5fD0X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
दुर्ग जिले की कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई है और 14 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से 12 को रायपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। चौधरी ने बताया कि मामले की दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के बाद उद्योग प्रबंधन से बात की गई है। प्रबंधन की ओर से हादसे में पीड़ित लोगों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा की जाएगी। उद्योग से परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने पर पर भी चर्चा की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया है।
घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘X’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘X’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024
वहीं इस ददर्नाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। साय ने ‘X’ पर कहा, ”दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
You must be logged in to post a comment.