Chhattisgarh CM Oath Ceremony | छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय 13 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-शाह रहेंगे मौजूद


ANI Photo

Loading

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) और नए राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को रायपुर में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा (JP Nadda) और पार्टी के अन्य नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर दो बजे आयोजित होगा। राज्य में उपमुख्यमंत्री के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और विजय शर्मा शपथ ले सकते हैं। साव सांसद भी रह चुके हैं और विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वह विद्यार्थी परिषद के नेता भी रहे हैं। शपथ ग्रहण समरोह में कई अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लें सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के प्रमुख आदिवासी चेहरे साय को रविवार को यहां नवनिर्वाचित 54 भाजपा विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की कुल 90 विधानसभा सीट में से भाजपा ने 54 सीट जीती हैं। 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें

विष्णु देव साय कुनकुरी विधानसभा सीट पर कुल 87,604 वोटों से जीत हासिल की। वे पहले मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और 16वीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रहे हैं और विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह 2020 से 2022 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।





Source link

  • susheelddk

    Related Posts

    ब्रह्मा, गणेश, कृष्ण, शिव… 1700 से अधिक उपजाऊ, ASI को भोजशाल में क्या मिला

    इंदौर. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को भोजशाला परिसर में सर्वेक्षण के दौरान 1700 से अधिक पुरातात्विक स्थल मिले हैं। भोजशाला के मंदिर होने का दावा करने वाली भोजशाला मुक्ति यज्ञ…

    महाराष्ट्र MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कार्रवाई करें या नहीं? विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी दुविधा – News18

    हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञा सातव ने प्रथम वरीयता के वोटों के साथ आराम से जीत हासिल की, लेकिन पार्टी के स्पष्ट आदेश के बावजूद कुछ कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की।…

    You Missed

    अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों की निराशा: क्या यह उचित है?

    अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों की निराशा: क्या यह उचित है?

    जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक की बेटी वायलेट के साथ आउटिंग के लिए प्लंजिंग सनड्रेस पहनी थी

    जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक की बेटी वायलेट के साथ आउटिंग के लिए प्लंजिंग सनड्रेस पहनी थी

    वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक गुफा की पुष्टि की है जिसका उपयोग भविष्य के खोजकर्ताओं को आश्रय देने के लिए किया जा सकता है – News18 Hindi

    वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक गुफा की पुष्टि की है जिसका उपयोग भविष्य के खोजकर्ताओं को आश्रय देने के लिए किया जा सकता है – News18 Hindi

    रिचर्ड सिमंस ने निधन से पहले अंतिम साक्षात्कार में जीवन के प्रति आभार व्यक्त किया

    रिचर्ड सिमंस ने निधन से पहले अंतिम साक्षात्कार में जीवन के प्रति आभार व्यक्त किया

    डॉन फेनोमेनन: सुबह उठते ही मेरा ब्लड शुगर लेवल क्यों बढ़ जाता है?

    डॉन फेनोमेनन: सुबह उठते ही मेरा ब्लड शुगर लेवल क्यों बढ़ जाता है?

    क्या पॉल मेस्कल, ग्रेसी अब्राम्स हॉलीवुड के अगले पावर कपल हैं?

    क्या पॉल मेस्कल, ग्रेसी अब्राम्स हॉलीवुड के अगले पावर कपल हैं?