![](https://s.enavabharat.com/wp-content/uploads/2023/06/Pic-Source-ANI-9-jpg.webp)
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (8 सितंबर) को 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यह सूची आप द्वारा अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद को चुनावी राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त करने के बाद आई है। अमोलक सिंह पंजाब के विधायक हैं जो जैतू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि भागा पुराणा विधानसभा वर्तमान में पंजाब विधान सभा में भागा पुराणा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
आप ने अपनी पहली सूची में दंतेवाड़ा से बालू राम भवानी, नारायणपुर से नरेंद्र कुमार नाग, अकलतारा से आनंद प्रकाश मिरि और भानुप्रतापपुर से कोमल हूपेन्डी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि, कोरबा से विकास केलकर, राजिम से तेजराम विद्रोही, पाथालगांव से राजा राम लाकरा, कवर्धा से खड़गराज सिंह, भटगांव से सुरेंद्र गुप्ता और कुंकुरी लेओस मिंज विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
AAP has released the first list of 10 candidates for the upcoming Chhattisgarh Assembly elections pic.twitter.com/6zLOhZdxsY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 8, 2023