BJP Leader Murder | छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले नारायणपुर में बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या, मची सनसनी


Loading

रायपुर: छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित नारायणपुर जिले में शनिवार को एक भाजपा नेता रतन दुबे (Ratan Dubey Murder) की हत्या कर दी गई। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने इस बात की जानकारी दी। नक्सली संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर आईजी ने कहा कि एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और जांच के बाद इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता रतन दुबे ग्राम कौशल नार इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई है। चुनाव प्रचार के दौरान ही नक्सली राजनीतिक दलों के नेताओं को अपना निशाना बनाते हैं। 

यह भी पढ़ें

हाल ही में, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में भाजपा के ही नेता बिरजूराम तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारबंद लोगों न घर में घुसकरउनकी हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि साल 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी।





Source link