BJP District President expelled Pandey’s close ones | परिवर्तन यात्रा की जिम्मेदारी में किया बदलाव, गार्गी शंकर मिश्रा और विनोद सिंह का काटा नाम

भिलाईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
परिवर्तन यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष ने बुलाई बैठक - Dainik Bhaskar

परिवर्तन यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष ने बुलाई बैठक

भारतीय जनता पार्टी आगामी 20 और 21 सितंबर को परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। भिलाई में भी परिवर्तन यात्रा को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया अचानक परिवर्तन यात्रा में बड़ा परिवर्तन कर दिया। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के दो खास आदमियों को यात्रा की जिम्मेदारी से ही बाहर कर दिया। जबकि उनका नाम पहले ही लिस्ट में था।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिजपुरिया ने 20 व 21 सितंबर को होने वाली परिवर्तन यात्रा के संबंध में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक बुलाई थी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने परिवर्तन यात्रा के लिए फिर से कार्य विभाजन कर लिस्ट जारी कर दी।

बताया जा रहा है कि पहले जो लिस्ट बनी थी उसमें भाजपा नेता गार्गी शंकर मिश्रा को प्रेसवार्ता प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी तरह से पार्षद और भाजपा नेता विनोद सिंह को भोजन की जवाबदारी दी गई थी। नई सूची में इन दोनों का नाम काटकर बाहर कर दिया गया है। अब सभा स्थल की जवाबदारी मंडल अध्यक्ष एसएन सिंह, दया सिंह, राजू श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल व पियूष मिश्रा को दी गई है। जब इस बारे में बृजेश बिचपुरिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी को हटाया नहीं गया, केवल जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय के खास हैं दोनो

इस घटना के बाद भाजपा में चल रही खींचतान की सुगबुगाहट फिर से तेज हो गई है। गार्गी शंकर मिश्रा और विनोद सिंह दोनों ही नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय के खास है। गार्गी जहां पाण्डेय का मीडिया पीआर देखते हैं तो विनोद सिंह ने प्रेम प्रकाश पाण्डेय के आशीर्वाद पर ही प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण जैसा बड़ा आयोजन कराया था।

प्रचार की कमान इनके हाथों में

जो नई सूची जारी की गई है, उसके मुताबिक अमित मिश्रा, रिकेश सेन व श्याम सुंदर को प्रचार-प्रसार की कमान दी गई है। इसमें समन्वयक की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया संभालेंगे। इसके साथ ही मीडिया जय प्रकाश यादव, अमित पाहुजा, जामुल में यात्रा प्रभारी रेखराम बंछोर, जागेश्वर सोनी, दुर्ग ग्रामीण में शैलेंद्र शेंडे, मोहन देवांगन, भिलाई विधानसभा में विधानसभा प्रभारी संजय जे दानी, उपासना साहू, मनोज तिवारी, तिलकराज यादव, गजानंद बंछोर, भागचंद जैन को भी जिम्मेदारी दी गई है।

जनता को बताएंगे कांग्रेस की वादा खिलाफी

भाजपा इस यात्रा को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन के नाम पर निकाल रही है। इसमें जनता तक कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को पहुंचाया जाएगा। इस यात्रा में राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू आदि बड़े नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

susheelddk

Related Posts

वेब स्टोरी कैसे लिखें

वेब स्टोरी एक विजुअली समृद्ध, मोबाइल-केंद्रित सामग्री प्रारूप है जो आकर्षक, इंटरैक्टिव अनुभव बनाता है और वेब पर वितरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वेब स्टोरी वेब स्टोरी…

AI सेक्स डॉल

बर्लिन में इस महीने के अंत में, लोग एक घंटे के लिए AI सेक्स डॉल के साथ समय बुक कर सकेंगे क्योंकि दुनिया के पहले साइबर वेश्यालय ने परीक्षण चरण…

You Missed

jane Shruti Hasan man, mental health and social media ke bare me kya kehti hain. श्रुति हासन अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती हैं।

jane Shruti Hasan man, mental health and social media ke bare me kya kehti hain. श्रुति हासन अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती हैं।

वेब स्टोरी कैसे लिखें

AI सेक्स डॉल

शिद, फारूकी और गुरबाज़ का जलवा, अफगानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को धूल चटाई

Jaane inner thighs rashes ke karan aur bachne ka tarika. – जानें इनर थाई रैशेज के कारण और बचाव का तरीका।

Jaane inner thighs rashes ke karan aur bachne ka tarika. – जानें इनर थाई रैशेज के कारण और बचाव का तरीका।

TRADING