![](https://s.enavabharat.com/wp-content/uploads/2024/03/rahul-gandhi-1-1-jpg.webp)
नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पल चल पड़े राहुल गांधी इन दिनों मध्य प्रदेश में है। इस बीच दूल्हा-दुल्हन के साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तस्वीरें वायरल हो रही है। लोग तस्वीरों को इस लिए भी खूब पसंद कर रहे हैं क्यूंकि यहां खुद दूल्हे का नाम भी राहुल है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में है। यात्रा ने प्रदेश में 2 मार्च को प्रवेश किया। इस दौरान सोमवार को यात्रा शिवपुरी, गुना होते हुए राघोगढ़ पहुंची। यहां आगरा-मुंबई मार्ग पर राजगढ़ जिले के गांव बापची में सड़क के समीप ही सोंधि समाज के एक का विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था। इस समाज से जुड़े नेता राजू पंवार भी यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान समाज के नेताओं द्वारा राहुल गांधी को शादी के बारे में बताया गया।
![Rahul Gandhi at Rahul's wedding](https://i0.wp.com/s.enavabharat.com/wp-content/uploads/2024/03/rahyl-gandhi-764x430.webp?resize=580%2C326&ssl=1)
शादी समारोह में पहुंचे राहुल गांधी
इस बात की जानकारी मिलते ही राहुल गांधी इस विवाह समारोह में शामिल होने पहुंच जाते हैं। इस दौरान उनके साथ तम पार्टी कार्यकर्ता भी वहां पहुंच जाते हैं। खास बात तो ये थी कि राहुल जिस शादी में गए वो शादी भी राहुल पंवार नामक युवक की थी।
यह भी पढ़ें
यहां राहुल गांधी नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अब इसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शादी में राहुल गांधी को देख गांव के लोग खुश हो गए और उनसे बात करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
![Rahul Gandhi at wedding ceremony](https://i0.wp.com/s.enavabharat.com/wp-content/uploads/2024/03/rahul-764x430.webp?resize=580%2C326&ssl=1)