पुलिया के नीचे नाले में मिली थी अज्ञात महिला की लाश, पुलिस को थी आरोपी की तलाश | The dead body of an unknown woman was found in the drain under the culvert, the police was looking for the accused

भिलाई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गिरफ्तार आरोपी - Dainik Bhaskar

गिरफ्तार आरोपी

जामुल पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करके 4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या के बाद शव को नाले में पुलिया के नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 साल पहले 26 मई 2019 को सुबह 5.30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि फौजी नगर गंगा इंजीनियरिंग के सामने स्थित पुलिया के नीचे नाला में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला की महिला की उम्र करीबन 25-30 वर्ष है। उसके शरीर में चोट के निशान थे। कोई अज्ञात आरोपी हत्या के बाद उसके शव को कम्बल में लपेट कर नाला में फेंक कर चला गया है। जामुल पुलिस ने तुरंत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान निरीक्षण करने और लोगों से पूछताछ पर पता चला कि लाश रजनी देवांगन, निवासी शारदा पारा कैंप 2 थाना छावनी की है।

जामुल पुलिस स्टेशन

जामुल पुलिस स्टेशन

एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
जामुल पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद हत्या के आरोपी का पता लगाना शुरू किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला की हत्या उसके पति लोकेश्वर उर्फ लोकेश देवांगन ने अपने साथी सूरज देवांगन के साथ मिलकर की है। पुलिस ने इस मामले में सह अभियुक्त सूरज देवांगन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी मृतिका का पति लोकेश्वर उर्फ लोकश देवांगन फरार था।
हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त
जामुल टीआई याकूब मेमन ने बताया कि उन्हें इस मामले में काफी समय से मुख्य आरोपी की तलाश थी। उन्हें शुक्रवार शाम को पता चला कि आरोपी लोकश देवांगन को कैंप 2 शारदा पारा तालाब के पास देखा गया है। वो अपने घर जा रहा है। पुलिस की टीम ने तुरंत उसके घर की घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में उपयोग किया गया लोहे का चाकू और लोहे का वजनी पाईप जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जयूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
एसपी खुद करेंगे मामला का खुलासा
एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव इस मामले का खुलासा कुछ घंटे बाद शनिवार दोपहर 3 बजे करेंगे। वो इस दौरान आरोपी से पूछेंगे कि उसने किन कारणों से अपनी पत्नी की हत्या की। उसने हत्या कैसे की और फिर लाश को कैसे नाले में फेंका।

खबरें और भी हैं…

Source link

susheelddk

Related Posts

गूगल समाचार

नवीनतम समाचारों के लिए गूगल समाचार पर जाएं। Source link

चीन और यूरोपीय संघ के व्यापार अधिकारियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ को लेकर अंतिम वार्ता

द्वारा: ब्लूमबर्ग | को अपडेट किया: 19 सितम्बर 2024, 17:55 अपराह्न चीन के प्रमुख व्यापार अधिकारी इलेक्ट्रिक कारों पर बढ़ते टैरिफ को टालने के लिए अंतिम प्रयास के तहत यूरोप…

You Missed

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्रैफिक जाम से राहत के लिए कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्रैफिक जाम से राहत के लिए कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया

गूगल समाचार

गूगल समाचार