सीहोर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MP Assembly Election 2023) अपने आखिरी पड़ाव में है। शुक्रवार यानी की आज यहां मतदान हो रहा है। चुनावी प्रचार-प्रसार बुधवार शाम को ही थम गया था। रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी होगा। ऐसे में एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) अब मंदिर और घाटों पर पूजा- अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं।
#WATCH मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।”#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/N9XSHLJahf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
सीहोर मंदिर में सीएम ने की पूजा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से बीजेपी के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सीहोर पहुंचे। सीएम ने मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के एक मंदिर में पूजा की।#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/BpDwGQKDjA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
सीएम के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी साथ में पूजा किया। वहां उपस्थित अन्य महिलाओं ने सीएम और उनकी पत्नी का स्वागत किया। इसके बाद वह नर्मदा घाट गए और वहां पर भी पूजा की और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिए। सीएम ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।
#WATCH सीहोर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा घाट पहुंचे और नर्मदा नदी की पूजा की। pic.twitter.com/vFTho9Ekei
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2023
नर्मदा घाट पर उतारे आरती
इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार की शाम सीहोर के नर्मदा घाट पहुंचे और नर्मदा नदी की पूजा की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं जहां भी गया वहां पर जनता उमड़ पड़ी, सबने भरपूर आर्शीवाद दिया और उनके आर्शीवाद के बल पर ही मैं कह रहा हूं कि मध्य प्रदेश में बीजेपी भारी बहुमत से फिर से अपनी सरकार बनाने वाली है।
आज लोकतंत्र का महापर्व है…
मेरी मध्यप्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। pic.twitter.com/jM3t5WTEBE— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 17, 2023
मताधिकार का प्रयोग करने की अपील
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहार ने मंदिर और नर्मदा घाट पर पूजा- अर्चना करने के बाद पत्नी के साथ मतदान किया। साथ ही उन्होंने अपील किया कि आज लोकतंत्र का महापर्व है और मेरी मध्य प्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।