बेंगलुरु, शालिनी रजनीश कर्नाटक की नई मुख्य सचिव होंगी, कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 1989 बैच की आईएएस अधिकारी शालिनी अपने पति और निवर्तमान मुख्य सचिव रजनीश गोयल की जगह लेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मंत्रिमंडल ने नए मुख्य सचिव की नियुक्ति पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अधिकृत किया था। उन्होंने सरकार की वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के नाम को अंतिम रूप दे दिया है और आज मंत्रिमंडल को इसकी जानकारी दी।”
कर्नाटक में इस पद पर आसीन होने वाले पहले दंपति बी.के. भट्टाचार्य और उनकी पत्नी टेरेसा भट्टाचार्य थे, जो दो दशक से भी अधिक समय पहले इस पद पर आसीन हुए थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शालिनी रजनीश 1989 के आईएएस बैच की महिला टॉपर थीं। ग्रामीण विकास में पीएचडी करने वाली शालिनी ने प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न विषयों पर कई किताबें लिखी हैं।