![](https://www.cgnews24.co.in/wp-content/uploads/2023/01/kamal-01_1674321516.jpg)
सूरजपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![कमल मिड्डा। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/21/kamal-01_1674321516.jpg?resize=720%2C540&ssl=1)
कमल मिड्डा।
अमूमन हर आदमी आजीविका चलाने के लिए वेतन पाकर कुछ ना कुछ काम जरूर करता है। लेकिन कुछ लोग जीवन में अपने प्रोफेशनल काम के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी निरंतर अपना तन मन धन लगाते रहते है। दरअसल, हम बात कर रहे है पेशे से पत्रकार कमल मिड्डा की। वो शनिवार को सूरजपुर आए हुए थे। यहां सेमिनार में उनके बारे में यह बेहतरीन जानकारी सामने आई है।
11 जनवरी 1984 को हरियाणा के करनाल में जन्में कमल ने अपनी पढ़ाई के साथ साथ जागो हरियाणा संस्था बनाकर लोगों की सेवा का कार्य शुरू किया था। पत्रकारिता में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद 18 साल पहले देश के प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज़ चैनल में काम किया. बीते 8 सालों से हरियाणा और देश की बड़ी चुनिंदा खबरों के लिए डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म चलाते आए हैं।
सेमीनार में बताया गया पत्रकार कमल मिड्डा अपनी जान की बाजी लगाकर नेशनल हाईवे पर हुई बहुत सी दुर्घटनाओं में सैकडों घायल मरीजों की जान बचा चुके है। कमल ने घटना के दौरान बस के शीशे तोड़कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।
कमल मिड्डा की बहादुरी और समाज सेवा का कोई एक किस्सा नहीं है बल्कि दर्जनों किस्से है. एक गरीब बच्चे के दिल का ऑपरेशन करवाने से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर बालिका का हाथ कट जाने के बाद उनकी आर्थिक मदद के लिए जन सहयोग से करीब ₹5 लाख की सहयोग राशि उनके परिजनों को प्रदान कर चुके हैं।
इसके अलावा मिड्डा ने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान भी कई सामाजिक संगठनों के साथ तालमेल बिठाकर बहुत से जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता की है। वहीं सैकड़ों गुम हुए बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिवारों से मिलवाने का नेक काम भी कर चुके हैं।
<