![](https://www.cgnews24.co.in/wp-content/uploads/2023/01/1674884654.jpg)
कोरबा3 मिनट पहले
कोरबा जिले में मेला देखने गई 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। गुरुवार रात 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा मेला देखकर दूसरे बच्चों के साथ वापस लौट रही थी, तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है।
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/28/whatsapp-image-2023-01-28-at-110912-am_1674884795.jpeg?resize=730%2C548&ssl=1)
ग्राम पंचायत उतरदा के ग्राम सक्तिखर्रा में सक्ति दाई का मंदिर है। यहां गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर पूजा-पाठ और मेले का आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी को गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की बाकी बच्चों के साथ मेला देखने गई थी। उसे लौटते-लौटते रात के करीब 8 बजे गए। बच्चों के साथ वो पैदल घर वापस आ रही थी, तभी सुमन नेताम (24 वर्ष) और संतु नेताम (28 वर्ष) ने उसका रास्ता रोक लिया।
![गांव में लगा था मेला।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/28/_1674880999.jpg?resize=730%2C548&ssl=1)
गांव में लगा था मेला।
रास्ता सुनसान था, ऐसे में नाबालिग के चिल्लाने पर भी कोई असर नहीं हुआ। दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पास के ही खेत में ले गए। उन्होंने उसका मुंह दबा दिया, ताकि वो शोर नहीं मचा सके और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाकी बच्चे भी ये देखकर सहम गए। जब दोनों युवक उसे लेकर खेत में जा रहे थे, बाकी बच्चे वहां से भागकर गांव गए और परिजनों को पूरी जानकारी दी।
![मेले से रात में वापस आ रही थी नाबालिग।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/28/1_1674881010.jpg?resize=730%2C548&ssl=1)
मेले से रात में वापस आ रही थी नाबालिग।
परिजन नाबालिग की तलाश में निकले, जहां रास्ते में वो उन्हें रोती-बिलखती हुई दिखाई दी। परिजनों ने तत्काल घटना की शिकायत हरदी बाजार थाने में दर्ज कराई। पुलिस भी तुरंत एक्टिव हो गई। मुखबिरों ने शुक्रवार को दोनों युवकों के गांव में होने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी सुमन नेताम और संतु नेताम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लोटनापारा उतरदा के रहने वाले हैं। हरदी बाजार थाना प्रभारी मयंक मिश्र ने बताया कि दोनों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मजदूर हैं।
छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं, ये भी पढ़ें…
सरगुजा में MP की महिला से गैंगरेप
सरगुजा जिले में 11 दिन पहले मध्यप्रदेश की एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया था। 4 आरोपी उसे रिक्शे में बैठाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का था। जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय महिला अंबिकापुर में मजदूरी करने आई थी। 15 जनवरी की शाम को वह बस स्टैंड में ही थी। वो कहीं जाने के लिए गाड़ी देख रही थी। उसी समय 4 आरोपी पहुंचे थे।
![महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/28/_1674882339.jpg?resize=730%2C548&ssl=1)
महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
इसके बाद उन्होंने उससे कहा था कि हम तुम्हें रिक्शा दिलवा देंगे। तुम उसमें बैठकर चली जाना। ये बात सुनकर महिला उनकी बातों में आ गई। फिर आरोपी उसे अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद वह इलाका सुनसान था। इसी का फायदा उठाकर 3 लोगों ने उससे गैंगरेप किया है। वहीं एक आरोपी ने बाकी के आरोपियों के साथ दिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले थे। महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया है कि महिला मध्यप्रदेश के कोतमा इलाके की रहने वाली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
नशीली दवाई पिलाकर 14 साल की लड़की से गैंगरेप
जगदलपुर में 4 युवकों ने एक 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप किया था। दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार था। जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को नाबालिग से गैंगरेप हुआ था। रेप की वारदात को अंजाम देने वाले युवक बैलाबाजार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सारे युवक कुछ समय से जगदलपुर में ही किसी कारण से रह रहे थे। इनमें से एक युवक की शहर की ही रहने वाली नाबालिग लड़की से पहले से ही दोस्ती थी।
12 जनवरी को युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया। फिर शहर में ही किसी ठिकाने पर ले जाकर उसे नशीली दवाई पिलाई। जिसके बाद अपने तीन और दोस्तों को वहीं बुला लिया। सभी ने नाबालिग से गैंगरेप कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी पीड़ित को वहीं छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई इस दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी।पढ़ें पूरी खबर
<