ब्लेड दिखाकर युवक बोला-चल पैसे निकाल, फिर साथियों के साथ मिलकर कैश और बाइक छीनकर भाग गया | 2 accused of robbery arrested in Raigarh, Chhattisgarh Crime News

रायगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायगढ़ जिले में एक युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। उसी दौरान आरोपी ने उसे लिफ्ट लेने के बहाने रोक लिया था। ब्लेड दिखाकर कहा कि चल पैसे निकाल। इसके बाद अपने साथियों संग मिलकर पीड़ित से पैसे और बाइक छीन लिए। फिर भाग निकला था। मगर अब पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से कोरबा के पाली इलाके का रहने वाला हरिलाल यादव(27) रायगढ ़के जिंदल प्लांट में लाइन मेंटेनेंस का काम करता है। हरिलाल ने ही इस मामले की शिकायत की है। हरिलाल ने बताया कि 9 मार्च की रात को वह अपने चाचा के घर ग्राम कीदा गया था। वहां से वापस लौट रहा था। उसी दौरान ये वारदात हुई है।

बताया गया कि पहले तो एक युवक ने उसे रोका था। फिर उसके 2 और साथी मौके पर पहुंच गए। ब्लेड दिखाकर पैसे मांगे और 20 हजार कैश भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी भाग निकले थे। घटना के बाद पीड़ित युवक किसी तरह से अपने चाचा के घर चला गया।

इसके बाद वह अगले दिन शुक्रवार को अपने दफ्तर आया। उसे यहां पर पता चला कि विकास सारथी, नवीन आजाद और उसके साथी ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। इसी आधार पर उसने पुलिस से शिकायत की थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 हजार कैश और बाइक जब्त कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

susheelddk

Related Posts

वेब स्टोरी कैसे लिखें

वेब स्टोरी एक विजुअली समृद्ध, मोबाइल-केंद्रित सामग्री प्रारूप है जो आकर्षक, इंटरैक्टिव अनुभव बनाता है और वेब पर वितरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वेब स्टोरी वेब स्टोरी…

AI सेक्स डॉल

बर्लिन में इस महीने के अंत में, लोग एक घंटे के लिए AI सेक्स डॉल के साथ समय बुक कर सकेंगे क्योंकि दुनिया के पहले साइबर वेश्यालय ने परीक्षण चरण…

You Missed

jane Shruti Hasan man, mental health and social media ke bare me kya kehti hain. श्रुति हासन अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती हैं।

jane Shruti Hasan man, mental health and social media ke bare me kya kehti hain. श्रुति हासन अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती हैं।

वेब स्टोरी कैसे लिखें

AI सेक्स डॉल

शिद, फारूकी और गुरबाज़ का जलवा, अफगानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को धूल चटाई

Jaane inner thighs rashes ke karan aur bachne ka tarika. – जानें इनर थाई रैशेज के कारण और बचाव का तरीका।

Jaane inner thighs rashes ke karan aur bachne ka tarika. – जानें इनर थाई रैशेज के कारण और बचाव का तरीका।

TRADING