![](https://www.cgnews24.co.in/wp-content/uploads/2023/05/img-20230528-wa0037copy720x548_1685287703.jpg)
जगदलपुर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![ओम माथुर 4 दिनों तक बस्तर में रहेंगे। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/28/img-20230528-wa0037copy720x548_1685287703.jpg?resize=720%2C540&ssl=1)
ओम माथुर 4 दिनों तक बस्तर में रहेंगे।
भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बस्तर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प लेकर एकजुटता से कार्य करें। सबसे प्रमुख है कि जिसको जो दायित्व सौंपा गया है, उस पर 100 प्रतिशत फोकस कर उस काम को सिद्ध करें। भाजपा की विजय सुनिश्चित हो जाएगी। ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं को जीतोड़ मेहनत करने को कहा है।
दरअसल, BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज से 4 दिनों तक बस्तर दौरे पर हैं। रविवार को वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुकमा पहुंचे। यहां उन्होंने कोंटा विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक ली। जिसके बाद वे सीधे संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे। यहां भी उन्होंने बस्तर जिले की कोर कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि, संगठन से आए सभी कार्यक्रमों को निचले स्तर तक क्रियान्वित करते हुए सतत जनसंपर्क भी बनाए रखना है। जनता से सीधा संवाद और संपर्क सबसे आवश्यक है।
![कोर कमेटी की बैठक हुई।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/28/img-20230528-wa0035copy720x548_1685287672.jpg?resize=720%2C548&ssl=1)
कोर कमेटी की बैठक हुई।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि, एक महीने में मेरा यह दूसरा बस्तर प्रवास है और संपूर्ण बस्तर का दौरा चार दिनों में पूरा करना है। भाजपा के कार्यकर्ता भी इसी तीव्रता और ऊर्जा से संगठन के कार्यों को संपूर्णता दें। उन्होंने बस्तर के BJP नेताओं के कार्यों को भी जाना। साथ ही कहा कि, जो भी वर्तमान में ग्राउंड में उतरकर काम नहीं कर रह है वे तत्काल उतरें। इस बार CG में BJP की सरकार बनानी है।