पैसे लेकर फर्जी तरीके से नौकरी लगाई, 6 माह काम करवाया, नहीं दी सैलरी | Fake job was done by taking money, got work done for 6 months, didn’t give salary, FIR against 9

जगदलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
डमी फोटो - Dainik Bhaskar

डमी फोटो

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बेरोजगार युवाओं से 21 लाख रुपए की ठगी हुई है। युवाओं की फर्जी तरीके से कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्यून के पद लर नौकरी लगवाई गई। 6 महीने काम भी करवाया। लेकिन सैलरी नहीं दी गई। अब कोंडागांव के एक युवक की शिकायत के बाद बस्तर पुलिस ने लेबर यूनियन मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव के बड़ेडोंगर के रहने वाले युवक रोहित कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि, मार्च 2022 में उसे पता चला था कि लेबर यूनियन मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष नारायण बघेल कंप्यूटर ऑपरेटर और प्यून के पद पर नौकरी लगवा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही उनके जगदलपुर कार्यालय गया। जहां नारायण बघेल ने उसे कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए देने की बात कही। किसी तरह पैसों का बंदोबस्त कर कर उन्हें नगद दे दिए।

30 से लोगों ने दिए 21 लाख रुपए

जिसके बाद इसकी जानकारी अपने अन्य साथी तुलसी राम ठाकुर, वेद प्रकाश मेरिहा, छविश्याम, रमेश कुमार नाग, रोहित ठाकुर, अनिता बघेल समेत कुल 30 लोगों को दी। इन्होंने भी अलग-अलग तारीखों में किसी ने 1 लाख 50 हजार तो किसी ने 50 से 70 हजार रुपए नगद दिए। सभी ने नौकरी के लिए कुल 21 लाख रुपए दिए। नारायण बघेल ने सभी से कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 12 हजार और प्यून के लिए 10 हजार रुपए सैलरी देने की बात कही गई।

6 से 8 महीने तक करवाई नौकरी

फिर अलग-अलग ब्लॉक में कार्यालय खोलकर नौकरी पर रखा गया। करीब 6 से 8 महीने तक सभी से काम करवाया। लेकिन, किसी को भी सैलरी नहीं दी गई। जिसके बाद सभी को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। रोहित ने बताया कि, लेबर यूनियन में अनिता ठाकुर नाम की युवती कार्यरत थी। जिससे उसकी पहले से ही जान पहचान थी। इसी के माध्यम से उसकी नारायण बघेल से पहचान हुई थी। नारायण बघेल ने उससे सोनारपाल के कार्यालय में नौकरी करवाया था।

9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

इधर, रोहित की शिकायत के बाद पुलिस ने नारायण बघेल, सुनील चिट्टे, वीणा पांडेय, जोगेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र पांडेय, महेंद्र ठाकुर, पूरण ठाकुर, चुम्मन ठाकुर, प्रेमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि, सभी लेबर यूनियन मजदूर कल्याण संघ के सदस्य हैं। सभी बस्तर जिले के ही रहने वाले हैं। इधर, पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

susheelddk

Related Posts

वेब स्टोरी कैसे लिखें

वेब स्टोरी एक विजुअली समृद्ध, मोबाइल-केंद्रित सामग्री प्रारूप है जो आकर्षक, इंटरैक्टिव अनुभव बनाता है और वेब पर वितरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वेब स्टोरी वेब स्टोरी…

AI सेक्स डॉल

बर्लिन में इस महीने के अंत में, लोग एक घंटे के लिए AI सेक्स डॉल के साथ समय बुक कर सकेंगे क्योंकि दुनिया के पहले साइबर वेश्यालय ने परीक्षण चरण…

You Missed

jane Shruti Hasan man, mental health and social media ke bare me kya kehti hain. श्रुति हासन अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती हैं।

jane Shruti Hasan man, mental health and social media ke bare me kya kehti hain. श्रुति हासन अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती हैं।

वेब स्टोरी कैसे लिखें

AI सेक्स डॉल

शिद, फारूकी और गुरबाज़ का जलवा, अफगानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को धूल चटाई

Jaane inner thighs rashes ke karan aur bachne ka tarika. – जानें इनर थाई रैशेज के कारण और बचाव का तरीका।

Jaane inner thighs rashes ke karan aur bachne ka tarika. – जानें इनर थाई रैशेज के कारण और बचाव का तरीका।

TRADING