पूरा गांव छावनी में तब्दील, जैमर भी लगाया गया; तलवार से हुई थी युवक की हत्या | 11 accused arrested in the murder of a young man in a dispute between two communities in Bemetara, the village converted into a cantonment

बेमेतरा19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बेमेतरा में दो समुदाय में मारपीट हुई। जिले में धारा 144 लागू। बिरनपुर गांव छावनी में तब्दील। - Dainik Bhaskar

बेमेतरा में दो समुदाय में मारपीट हुई। जिले में धारा 144 लागू। बिरनपुर गांव छावनी में तब्दील।

बेमेतरा के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही जैमर भी लगाया गया है। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला साजा थाना क्षेत्र का है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम निजामुद्दीन खान, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद, बशीर खान, जलील खान और जनाब खान हैं। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। वहीं जिले में धारा 144 लागू है। आसपास के जिलों से भी पुलिस बल को भेजा गया है।

दो समुदाय के बीच हुए विवाद में 10 से ज्यादा लोग घायल हैं।

दो समुदाय के बीच हुए विवाद में 10 से ज्यादा लोग घायल हैं।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक मुस्लिम युवक ने हिंदू छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों समुदाय के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी।

साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। गांव में हालात बेहद तनावपूर्ण थे, जिसे देखते हुए और पुलिस बल यहां भेजा गया। मौके पर एसपी आई कल्याण और कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा भी पहुंचे थे।

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के एसपी, कलेक्टर के साथ ही कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुंचे थे। घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

विवाद के बाद आरोपियों ने कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था।

विवाद के बाद आरोपियों ने कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था।

पहले भी हो चुका है विवाद

बिरनपुर में कुछ महीने पहले भी दोनों समुदायों के बीच विवाद हो चुका है। दरअसल एक समुदाय की दो-तीन लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से घर की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। तब भी इन दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही गांव के लोग दो पक्षों में बंट गए। इसके बाद एक समुदाय के पदाधिकारियों ने यहां दूसरे समाज में लड़कियों को शादी से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। उस वक्त भाजपा, बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने भी हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से शादी का विरोध किया था।

छत्तीसगढ़ में मारपीट की ये खबरें भी पढ़ें…

कोर्ट परिसर में वकील ने महिला को पीटा VIDEO:दुपट्टा खींचकर जमकर की मारपीट

वकील चंद्रदीप शर्मा ने महिला को जमकर पीटा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था।

वकील चंद्रदीप शर्मा ने महिला को जमकर पीटा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था।

कोरबा जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक व्यक्ति ने महिला के साथ जमकर मारपीट की, साथ ही सरेआम उसका दुपट्टा भी खींच लिया। अब मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पोड़ी बहार की रहने वाली महिला गुरुवार को जिला न्यायालय आई हुई थी। यहां पारिवारिक विवाद के मामले में उसकी पेशी थी। इसी दौरान वकील चन्द्रदीप शर्मा से उसकी बहस हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

बच्चा चोरी के शक में युवक की जमकर धुनाई VIDEO:लोगों ने इलेक्ट्रिक पोल से बांधा,फिर पीटा

डॉक्टर आरोपी रामकुमार प्रजापति को थपथपाकर होश में लाने की कोशिश करते हुए।

डॉक्टर आरोपी रामकुमार प्रजापति को थपथपाकर होश में लाने की कोशिश करते हुए।

कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में हफ्तेभर पहले बच्चा चोरी के शक में एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास धनवंतरी मेडिकल के बगल में लोगों ने युवक को बिजली के खंभे से बांधा और उसे जमकर पीटा, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से युवक को छुड़ाया, जिसके चलते उसकी जान बच सकी। जानकारी के मुताबिक, शांति नगर दीपका की रहने वाली महिला प्रीति झा ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी छोटी बेटी, जो 3 साल की है, वो घर के बाहर खेल रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

susheelddk

Related Posts

वेब स्टोरी कैसे लिखें

वेब स्टोरी एक विजुअली समृद्ध, मोबाइल-केंद्रित सामग्री प्रारूप है जो आकर्षक, इंटरैक्टिव अनुभव बनाता है और वेब पर वितरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वेब स्टोरी वेब स्टोरी…

AI सेक्स डॉल

बर्लिन में इस महीने के अंत में, लोग एक घंटे के लिए AI सेक्स डॉल के साथ समय बुक कर सकेंगे क्योंकि दुनिया के पहले साइबर वेश्यालय ने परीक्षण चरण…

You Missed

jane Shruti Hasan man, mental health and social media ke bare me kya kehti hain. श्रुति हासन अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती हैं।

jane Shruti Hasan man, mental health and social media ke bare me kya kehti hain. श्रुति हासन अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती हैं।

वेब स्टोरी कैसे लिखें

AI सेक्स डॉल

शिद, फारूकी और गुरबाज़ का जलवा, अफगानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को धूल चटाई

Jaane inner thighs rashes ke karan aur bachne ka tarika. – जानें इनर थाई रैशेज के कारण और बचाव का तरीका।

Jaane inner thighs rashes ke karan aur bachne ka tarika. – जानें इनर थाई रैशेज के कारण और बचाव का तरीका।

TRADING