अहमदाबाद11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![दंपती की फोटो, जो घर में लगी आग में जल गई। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/21/1_1674302337.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
दंपती की फोटो, जो घर में लगी आग में जल गई।
अहमदाबाद के गोदरेज गार्डेन सिटी के इन-5 में लगी आग की घटना में चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है, जिसमें पत्नी ने ही गैस सिलेंडर का पाइप काटकर आग लगा दी थी। अस्पताल में भर्ती पति का दावा है कि झगड़े के दौरान पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया और बाद में गैस का पाइप काटकर आग लगाने के बाद खुद के गले में चाकू मार लिया था।
इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आग से घर का पूरा सामान खाक हो चुका है।
![आग से पूरा घर खाक हो गया।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/21/3_1674302303.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
आग से पूरा घर खाक हो गया।
ब्रेड-बटर को लेकर दंपती में हुआ था विवाद
गोदरेज गार्डेन सिटी में स्थित फ्लैट में आग के मामले में एल डिविजन पुलिस थाने के एसीपी डीवी राणा ने बताया कि इडन 5 फ्लैट में आग लगने की घटना में अनिताबेन बघेल नामक महिला की मौत हो गई है। उनके पति अनिल बघेल से पूछताछ में पता चला कि सुबह नाश्ते में ब्रेड बटर बासी होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विवाद बढ़ने पर पत्नी ने आक्रोश में आकर पति पर चाकू से हमला कर दिया, इसके बाद गैस की पाइप काटकर आग लगा दी। यह संपूर्ण घटना कैसे हुई इसकी रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद स्पष्ट होगा। पति अनिल बघेल का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
![सुबह दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर आए थे पति-पत्नी।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/21/2_1674302323.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
सुबह दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर आए थे पति-पत्नी।
पत्नी ने चाकू से हमला कर दिया था: पति
पुलिस जांच के दौरान पति ने अपने बयान में बताया है कि वह सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर आया तभी नाश्ता करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसका प्रतिकार करने पर पत्नी ने गैस सिलेंडर की पाइप काट ली और आग लगा देने के बाद स्वयं खुद के गले पर चाकू मार दिया, जबकि आग लगने के बाद वे तुरंत ही घर से बाहर निकल गए थे। इस परिवार में पति अनिल और पत्नी अनिता बघेल के साथ उनकी कक्षा 6 में पढ़ाई करने वाली बेटी और आठवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाला बेटा भी रहता है।
<
You must be logged in to post a comment.