दुर्ग भिलाई की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने लिया भाग | Hundreds of women and girls of Durg Bhilai participated

भिलाईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पिंक मैराथन में बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल - Dainik Bhaskar

पिंक मैराथन में बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल

छत्तीसगढ़ के भिलाई टाउनशिप शहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पिंक मैराथन और पुष्प होली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाग लेकर दुर्ग भिलाई की सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने दौड़ लगाई। इसके बाद फूल और हर्बल गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम के आयोजक भिलाई नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने बताया कि 8 मार्च को होली और इंटरनेशनल वूमेंस डे दोनों है। होली के दिन महिला दिवस का कार्यक्रम नहीं हो सकता था। इसे देखते हुए 5 मार्च को पिंक मैराथन का आयोजन किया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर और शिल्पा साहू भी पहुंची। दुर्ग एसपी ने सुबह 7 बजे हरी झंड़ी दिखाकर महिलाओं की मैराथन को शुरू कराया। यह मैराथन सेक्टर 1 BSNL चौक से शुरू होकर सेक्टर 4 तक गई। फिर वहां से वापस आकर सेक्टर 1 चौक में समाप्त हुई। इसके बाद महिलाओं ने हर्बल गुलाल और फूलों से होली खेली।

पिंक मैराथन में दौड़ने पहुंची युवतियां व महिलाएं

पिंक मैराथन में दौड़ने पहुंची युवतियां व महिलाएं

500 से अधिक महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
पिंक मैराथन के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें भाग लेने के लिए दुर्ग भिलाई शहर से करीब 500 से अधिक महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस भी को बकायदा पिंक रंग की पिंक मरैथन लिखी टीशर्ट दी गई। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक रंग की टीशर्ट पहनकर दौड़ लगाई। इस दौड़ में 10 साल की बच्चियों से लेकर 55-60 साल तक महिलाएं शामिल रही। सभी ने इस तरह के आयोजन को खूब सराहा।
स्केटिंग करते बच्चों ने दिखाया करतब
आयोजन के दौरान महिलाओं के साथ बच्चों ने स्केटिंग पहनकर करतब दिखाया। उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ सड़क पर स्केटिंग की। इस तरह उन्होंने इस मैराथन को खूब इंज्वाय किया। इस दौरान सभी लोगों को दूध और पोहा भी बांटा गया।
टॉप 50 को दिया गया मेडल
आयोजन के दौरान टॉप 50 आने वाले महिलाओं और युवतियों को मेडल और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और आयोजन की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं…

Source link