कैंसर के इलाज के लिए विदेश जाने की जिद कर रही थी पत्नी, इसलिए मार डाला | Wife was insisting to go abroad for cancer treatment, so killed

अहमदाबाद13 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
वृद्ध पति ने 12 बार चाकू से वार किया था। - Dainik Bhaskar

वृद्ध पति ने 12 बार चाकू से वार किया था।

अहमदाबाद में हाल ही में वृद्ध दंपति पर हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि बुजुर्ग ने ही चाकुओं से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या को कोशिश की थी। फिलहाल बुजुर्ग आरोपी का इलाज सिविल अस्पताल में हो रहा है।

करीब एक साल पहले ही दंपती अमेरिका से वापस लौटे थे।

करीब एक साल पहले ही दंपती अमेरिका से वापस लौटे थे।

अमेरिका जाकर इलाज कराने की बात पर होता था विवाद
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी द्वारा उसके इलाज के लिए अमेरिका जाने की जिद रखने पर पति के साथ अक्सर उसका झगड़ा होता था, जिससे परेशान होकर पति ने ऐसा कदम उठाया। सुबह पति-पत्नी घर पर थे और तभी विवाद होने के बाद आक्रोश में आकर पति ने 20 मिनट तक अपनी पत्नी पर लगभग 12 बार चाकू से वार किया।

फिलहाल बुजुर्ग आरोपी का इलाज सिविल अस्पताल में हो रहा है।

फिलहाल बुजुर्ग आरोपी का इलाज सिविल अस्पताल में हो रहा है।

आत्महत्या की कोशिश की
इस दौरान पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद तुरंत दमकल और पुलिस की टीम पहुंचने पर वृद्ध बच गया। इस मामले में सरखेज पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हमलावर पति के होश में आने का इंतजार कर रही है। मकरबा के पास तीन महीने पहले ही ओर्किड एग्जोटिका में 73 वर्षीय किरण भाऊ और उनकी पत्नी उषाबेन रहने आए थे। करीब एक साल पहले ही दंपती अमेरिका से वापस लौटे थे।

खबरें और भी हैं…

<