![](https://www.cgnews24.co.in/wp-content/uploads/2023/05/1684746980.jpg)
धमतरी33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![बिस्तर पर पड़ी थी युवक की लाश। उसके शरीर से काफी खून बह गया था। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/_1684746980.jpg?resize=720%2C540&ssl=1)
बिस्तर पर पड़ी थी युवक की लाश। उसके शरीर से काफी खून बह गया था।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 65 साल की बुजुर्ग मां ने अपने 40 साल के बेटे को मार डाला। वो बेटे का इलाज करवाकर तंग आ चुकी थी। घर में भी कई बार उसका बेटे-बहू से झगड़ा हो चुका था। इसलिए उसने युवक को मारने का प्लान बनाया और हंसिए से कई वार कर बेटे की जान ले ली। फिर पूरे मामले की शिकायत खुद पुलिस से कर दी। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।
15 मई को गंगरेल बाजार पारा में रहने वाले गणेश पटेल(40) की लाश उसके ही घर पर खून से लथपथ हालत में मिली थी। उसकी मां फुलेश्वरी पटेल ने बताया था कि किसी ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। उसका कहना था कि घटना के वक्त उसकी बहू अपने मायके गई थी। मैं दूसरे कमरे में सो रही थी। अगले दिन सुबह सोकर उठी तो गणेश का शव उसके बिस्तर पर पड़ा था।
युवक की मानिसक हालत ठीक नहीं थी
शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि गणेश की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं था। उसका रायपुर के माना में किसी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। जिसका खर्चा उसकी मां फुलेश्वरी उठाया करती थी। पिछले कई समय से गणेश का इलाज चल रहा था।
![आरोपी महिला रोजी-मजदूरी करती थी।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/dmt-mother65_1684746086.jpg?resize=606%2C548&ssl=1)
आरोपी महिला रोजी-मजदूरी करती थी।
पैसे भी नहीं थे..
पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि फुलेश्वरी का उसकी बहू से भी झगड़ा होता था। इसके बाद पुलिस ने युवक की मां से पूछताछ की, तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं मजदूरी करती थी। बेटा कभी कभी काम पर जाया करता था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इलाज में बहुत खर्च हो रहे थे। पैसे भी नहीं थे। बहू भी किसी न किसी बात को लेकर मुझे परेशान करती थी। रोज झगड़ा होता था। इसलिए मैंने ऐसा किया है।
पेट पर मारा चाकू
आरोपी महिला ने बताया कि 14 मई को गणेश कीे पत्नी अपने मायके कांकेर चली गई थी। उस दिन घर पर मैं और मेरा बेटा गणेश थे। रात को खाना खाकर वह सो गया था। बस इसी बात का मैंने फायदा उठाया। फिर रात को 3 बजे के आस-पास सोते वक्त ही हंसिए से उसके पेट पर कई वार किए। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। महिला के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया गया है।
हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ सकते हैं…
मां-बाप ने मिलकर बेटे को मार डाला:पढ़ाई के लिए डांटा तो झगड़ा किया, इसलिए लाठी से पीट-पीटकर हत्या की; बोले- एक्सीडेंट में मर गया
![पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया था।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/059865_1684746377.jpg?resize=730%2C548&ssl=1)
पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया था।
रायगढ़ जिले में एक महीने पहले मिली युवक की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ था। 5 दिन पहले पता चला कि उसकी हत्या की गई थी। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके माता पिता ने ही की थी। इसके बाद शव को रोड किनारे फेंक दिया था।
माता पिता ने लोगों से कहा कि सड़क हादसे में हमारा बेटा मर गया है। दरअसल, मां ने पढ़ाई के लिए बेटे को डांटा था। मगर उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसके चलते पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटे की जान ले ली थी। इसके बाद मां-बाप ने शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था।पढ़ें पूरी खबर