छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव :तैयारी में लापरवाही बरतने पर भड़के कलेक्टर, कई अधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस – Collect Issued Show Cause Notices To Officers Who Negligent In Preparing For Assembly Elections In Bemetara



कलेक्टर ऑफिस बेमेतरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बेमेतरा जिले में भी चुनाव की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन, जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। यही कारण है कि कलेक्टर ने जिला स्तर के कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया है।

कुछ विभागों द्वारा अभी तक मतदान कार्मिक प्रवेश प्रणाली (PPES)  में अधिकारियों-कर्मचारियों की  एंट्री की हार्ड कॉपी एवं प्रमाण-पत्र जिला निर्वाचन शाखा में उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने बार-बार निर्देश भी दिया था। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा था। 

इस लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर एल्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला पंजीयक, सहायक संचालक मत्स्य, सहायक संचालक उद्यानिकी, उप संचालक पशु चिकित्सा, उप संचालक समाज कल्याण, कार्यपालन अभियंता पीएमजेएसवाय, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण,कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवाए सहित जिले की सभी नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बेरला को छोड़कर अन्य सभी व जिले के सभी सरकारी कॉलेज के प्राचार्य को  कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में संबंधित जानकारी तत्काल वांछित जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्पष्टीकरण  मांगा गया है।



Source link

susheelddk

Related Posts

गूगल समाचार

नवीनतम समाचारों के लिए गूगल समाचार पर जाएं। Source link

चीन और यूरोपीय संघ के व्यापार अधिकारियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ को लेकर अंतिम वार्ता

द्वारा: ब्लूमबर्ग | को अपडेट किया: 19 सितम्बर 2024, 17:55 अपराह्न चीन के प्रमुख व्यापार अधिकारी इलेक्ट्रिक कारों पर बढ़ते टैरिफ को टालने के लिए अंतिम प्रयास के तहत यूरोप…

You Missed

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार

गूगल समाचार